नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कृष्ण घाटा गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविंदर देसवाल के रूप में हुई है। इसपर 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने बताया कि उनकी टीम ने फरार गैंगस्टरों व बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इस क्रम में टीम को एक वांछित अंतरराज्यीय गैंगस्टर रविंदर देसवाल के बारे में सूचना मिली। तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम में दबोच लिया गया। आरोपी की तलाश हरियाणा पुलिस भी कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...