मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को बुढ़ाना रोड पर कबाडी की दुकान पर छापा मारा। मौके से चोरी के एसी बरामद किए गए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बुढ़ाना रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर बुधवार शाम को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। मौके से क्राइम ब्रांच की टीम ने भारी मात्रा में एसी और फ्रिज बरामद किया है। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किया गया है। कबाड़ी की दुकान पर हुई छापेमारी से बुढ़ाना रोड पर हड़कंप मचा रहा। समान बरामद होने के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया है। छापेमारी की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया है कि जो लोग हिरासत में लिया गया उनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि जो सम्मान बरामद किया गया है वह अवैध रूप से खरीदा गया है। ...