जौनपुर, फरवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। क्राइम ब्रांच दिल्ली का अफसर बनकर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकी देने और 12 लाख 95 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आधार पर साइबर सेल की टीम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर खातों की डिटेल जुटाना शुरू कर दिया है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परमानतपुर निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने शुक्रवार को साइबर सेल में शिकायत की। कहा कि 21 नवंबर को एक नंबर से फोन आया। उसने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कहा कि तुमने नौकरी करने के दौरान तमाम तरह के घोटाले किए हैं। उसकी जांच की फाइल खुल गई है। इसके अलावा भी कई मामले ऐसे हैं जिनमें तुम्हारा नाम है। बचना है तो 20 लाख रुपये देने पड़ेंगे। पुलिस अथवा घरवालों से बताने पर कड़ी कार्रवाई की धमकी दी। वृद्ध अरुण कुमार ने किसी तरह से पै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.