मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के इस्लामाबाद भूड निवासी एक व्यक्ति से क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर एक युवक ने तीस हजार रुपए की मांग की, न देने पर ऑडियो वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। इस्लामाबाद भूड निवासी गुलफाम पुत्र फैयाज ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया की मंगलवार की सुबह उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया और कहा कि तीस हजार रुपए दो वरना तुम्हारे अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए जाएंगे। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने कुछ अश्लील वीडियो फोन पर भेज दिए और कहा कि अब तुम्हें झूठे केस में जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर कॉल करने वाले क्राइम ब्रांच अफसर के बारे में पुलिस को अवगत कराया, जिस पर पुलिस ने मामले की जां...