मेरठ, मार्च 24 -- कोलकाता की स्पेक्ट्रम उद्योग कंपनी ने सदर के एक व्यापारी से 4.05 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी कंपनी, उसके निदेशक और सेल्स मैनेजर के खिलाफ थाना सदर बाजार पर धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सदर के पुलिस स्ट्रीट निवासी विनेश जैन ने बताया कि उनकी मैसर्स वर्धमान ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। 27 अक्तूबर 21 को कोलकाता की मैसर्स स्पेक्ट्रम उद्योग कंपनी के सेल्स रिप्रेजेंटेटिव हरीश बाटला व विशाल सेंगर उनके पास आए। दोनों ने उनसे कंपनी लुब्रिकेंट का आर्डर देने का आग्रह किया। कंपनी की निदेशक संगीता साहा से भी बात कराई। कंपनी के दोनों रिप्रेजेंटेटिव को लुब्रिकेंट का आर्डर दिया। दोनों ने एडवांस 8.01 लाख रुपये एडवांस ले लिए।कंपनी की ओर से विनेश जैन को एडवांस लेने के बाद भी केवल 3,95,819 रुपये का लुब्रिकेंट भेज...