मेरठ, दिसम्बर 23 -- बच्चियों की पोर्न वीडियो बेचने के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ है कि वह पांच से ज्यादा वीडियो बेच चुका है। आरोपी के मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है। 12 दिसंबर को बच्चों की पोर्न वीडियो बेचने के मामले में ब्रह्मपुरी निवासी आरोपी अमित जैन के खिलाफ साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी मोहित राज की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है आरोपी अश्लील वीडियो लाखों रुपये में बेच रहा था। टेलीग्राम पर लूसिफर नाम से अकाउंट है, इसमें ऑनलाइन पोर्न वीडियो दिखाई जा रही थी। अमित के खिलाफ देहरादून पुलिस से शिकायत की गई थी। देहरादून पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सोमवार को ब्रह्मपुरी और सार्विलांस टीम ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया सितंबर में टे...