मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ, संवाददाता। लोहियानगर की एक कालोनी में मामूली विवाद पर एक युवक पर ईंट से हमलाकर हत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना लोहियानगर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लोहियानगर की कांशीराम कॉलोनी निवासी रोशनी ने बताया कि उसका भाई आसिफ घर पर था। इसी दौरान कालोनी का ही हुकुम सिंह घर में घुस गया। उसने आसिफ पर हमला कर दिया। उसे खींचकर बाहर ले गया और ईंट उठाकर सिर पर वार करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गया। यह भी पढ़ें- युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज गंभीर हालत में आसिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना लोहियानगर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वह घर से फरार हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.