मेरठ, मई 11 -- शहर के एक चिकित्सक ने गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल के संचालकों पर अपने नाम का प्रयोग करने, उनके नाम पर ओपीडी व उपचार के बिल बनाने का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में इंश्यारेंस कंपनी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वेस्टन कचहरी रोड शिवपुरी निवासी नाक कान गला रोड विशेषज्ञ डा. जगदीश सिंघल ने बताया कि वह 25 वर्ष से वह ईव्ज चौराहे के पास स्थित शिवम प्लाजा कांप्लेक्स में निजी क्लीनिक चलाते हैं। उनके मोबाइल पर बजाज फाइनेंस हेल्थ इंश्योरेंस से महिला का फोन आया। उन्होंने उनके व्हाट्सएप पर एक ओपीडी का पर्चा और रसीद भेजी। यह रसीद सहारा हास्पिटल ने मोनिका नाक की किसी महिला के नाम से जारी की थी। इस पर उनके हस्ताक्षर भी थे। गढ़ रोड के अजंता कालोनी स्थित सहारा हास्पिटल की ओर से लेटरपैड और मोहर भी लगी थी।डॉ. जगदीश ने आरो...