प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 26 -- कानपुर के कल्याणपुर में रिटायर शिक्षक की पत्नी का हत्यारा सात माह पूर्व पड़ोस में रहने वाला 19 साल का युवक निकला। उसने दो बार में महिला की गला दबाकर हत्या की। पुलिस की 12 टीमें 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उस तक पहुंचीं और 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में था। पुलिस ने हत्या के बाद लूटे गए करीब 20-22 लाख रुपये के 153 ग्राम सोने के गहने भी बरामद किए हैं। आरोपी रील देखने का शौकीन है। क्राइम पेट्रोल देखने के बाद उसने अकेले रह रहे दंपति की हत्या व लूट की योजना बनाई। वर्तमान में वह मां-पिता के साथ रावतपुर के गणेश नगर में किराये पर रह रहा था।रिटायर्ड टीचर की पत्नी हत्याकांड में खुलासा कल्याणपुर आवास विकास एक केशवपुरम बरगद चौराहे के पास रिटायर शिक्षक हरेंद्र कुमार की...