नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Crime Thriller Series Matka King: विजय वर्मा की वेब सीरीज 'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। ट्रेलर के मुताबिक, इस सीरीज में ब्रिज भट्टी की कहानी दिखाई गई है जो एक साधारण कपास व्यापारी से मुंबई का सबसा बड़ा जुआ सम्राट बनता है।क्या है ट्रेलर की कहानी? ट्रेलर में हमें 1960 के दशक का बॉम्बे दिखाया जाता है। फिर ब्रिज भट्टी की कहानी शुरू होती है। वह कपास का व्यापार करते-करते सिस्टम की कमियों को पहचानता है और जुआ खेलने के तरीकों को बदलकर 'मटका' की शुरुआत करता है। धीरे-धीरे ये छोटा आदमी इतना बड़ा बन जाता है कि हर किसी की आंखों में खटकने लगता है। यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पढ़िए लोगों का रिएक्शनविजय वर्मा का दमदार ...