शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- जिले में कानून व्यवस्था को लेकर नवागत एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में हाल की घटनाओं पर फीडबैक लिया गया और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि गुंडे और बदमाशों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि इससे अपराध का ग्राफ बढ़ता है। थाना स्तर पर सतर्कता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर र...