गोपालगंज, अप्रैल 5 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले में रविवार को क्राइम कंट्रोल को लेकर चौकीदारों को कई टास्क दिए गए। जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान मौके पर मौजूद चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने, जेल से छूटे हुए पेशेवर अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने, उनकी गतिविधियों की सूचना एकत्रित करने, शराब तस्करी, अवैध शराब के निर्माण पर रोक लगाने, क्षेत्र में सूचना संकलन बढ़ाने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...