पूर्णिया, जून 9 -- धमदाहा, एक संवाददाता।क्रांति मोर्चा के सदस्य सुरेंद्र सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर उर्फ शंकर झा आजाद ने शोक व्यक्त किया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सुरेंद्र सिंह यादवअररिया जिले के बथनाहा निवासी क्रांति मोर्चा के संस्थापक सदस्य में से एक थे तथा संगठन के प्रति सजग व्यक्ति थे। समाज के प्रति उनका समर्पण एवं लगाव ऐसा था कि हर कार्यकर्ता के दिल में बसे हुए हैं। उनका असमय चले जाना समाज एवं पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। इस निधन को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुभाष प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, नीरज मेहता, कपिल झा, अनिल ऋषिदेव, कुंदन शर्मा प्रकाश मंडल, रमेश मेहता आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.