नई दिल्ली, अगस्त 10 -- झारखंड में जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ पिछले 9 दिनों से भूखहड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आज विधानसभा घेराव से पहले खास संदेश दिया है। उन्होंने मार्च में शामलि होने आ रहे युवाओं से शांतिपू्र्ण तरीके से मार्च करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने ये आंदोलन काफी मुश्किल से खड़ा किया है और आज का दिन काफी ऐतिहासिक है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 10 अगस्त 2026 झारखंडीयों के लिए क्रांति का दिन है , बदलाव का दिन है संदेश का पालन करें। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, आज के दिन विधानसभा घेराव है और मैं अपील-अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो। जो भी साथी इसमें शामिल होंने आ रहे हैं वह अनुशासन और शांति बनाकर रखे। आज का दिन हमारे लिए ऐति...