मुजफ्फर नगर, मई 14 -- मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना की हिंदुत्ववादी नीतियों और जनहित के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर बुधवार को कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी संस्थापक ललित मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर और जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने अर्चक पुरोहित संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज बिहारी अत्री व धीरेन्द्र शुक्ला समेत सभी नवागंतुकों को भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की शक्ति बढ़ाने हेतु सदस्य जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिवकुमार दुबे, रूद्रमणि पांडे और अरुण ठाकुर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी नए सदस्यों ने क्रांतिसेना के झंडे तले एकजुट रहने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...