कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर चल रही क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-3 का फाइनल मुकाबला क्रांतिकारी रेड और क्रांतिकारी ब्लैक के बीच होगा। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर होने वाले मैच का उद्घाटन एमएलसी अरुण पाठक करेंगे। इससे पहले लीग मुकाबलों में क्रांतिकारी ब्लैक ने अपने तीनों मैच में जीत हासिल की थी जबकि क्रांतिकारी रेड को 2 मैच में जीत मिली थी। संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि क्रांतिकारी ब्लैक के कप्तान मोनू सिंह और क्रांतिकारी रेड के कप्तान सौरभ त्रिवेदी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...