बागपत, अप्रैल 8 -- बड़ौत। नगर के नेहरू रोड पर क्रांतिकारी मंगल पांडे का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें भाग लेते हुए अनेक बुद्धिजीवियों ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। चौधरी चौरासी देश खाप पंडित सुभाष शर्मा ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह करते हुए स्वतंत्रता संग्राम का आगाज किया था। थांबा चौधरी ओमकार शर्मा ने कहा कि मंगल पांडे देश के महान क्रांतिकारी थे डॉक्टर रमेश वशिष्ठ डॉ योगेश जिंदल ने भी महान क्रांतिकारी के कार्यों का वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष शर्मा व संचालन ओंकार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवयुग शर्मा, डा जेपी विष्णु वाल, सोहनपाल शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, अंकुर जिंदल श्याम बिहारी शर्मा, कृष्णा गोयल, हर्ष स्वामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन...