कानपुर, मार्च 1 -- क्रांतिकारी संगठन की ओर से चल रहे क्रांतिकारी प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए मैच में क्रांतिकारी ब्लैक ने क्रांतिकारी रेड को रोमांचक मुकाबले में हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रांतिकारी रेड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन बनाए। टीम की ओर से नीरज ने 42 रन, सौरभ त्रिवेदी ने 35 रन तथा संजय ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में आशीष जोशी ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी क्रांतिकारी ब्लैक ने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीता। टीम की ओर से विवेक यादव ने 67 रन, अभिनय दीक्षित ने 45 रन बनाए। मुख्य अतिथि आशुतोष अवस्थी, पवन मिश्रा, शैलेंद्र गुप्ता, अभिषेक बाजपेई ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच में विवेक यादव को मैन ऑफ द मैच, मयंक को फाइटर ऑफ द मैच, अभिनय...