शामली, अप्रैल 14 -- क्रांतिकारी नागरिक दल की एक बैठक गत रविवार देर रात हनुमान टीला लाइब्रेरी में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक कुमार ने आरक्षण, यूजीसी कानून, एससी-एसटी एक्ट एवं महिलाओं से संबंधित विशेष कानून जैसे दहेज कानून आदि को समानता के विरुद्ध बताते हुए इनके पुनर्विचार एवं समाप्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में नेताओं द्वारा किए जाने वाले झूठे वादों तथा मुफ्त में रेवड़ी बांटने की प्रवृत्ति का विरोध करते हुए इसे व्यवस्था के लिए हानिकारक बताया गया। साथ ही समाज में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं एवं महंगी चिकित्सा सेवाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। यह भी पढ़ें- राजर्षि के आदर्शों से भटक रहीं है संस्थाएं वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में चरित्रवान एवं सत्य...