लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- जिले में किसानों के हितों को नई दिशा देने के उद्देश्य से क्रांतिकारी किसान समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने बताया कि यह संगठन भारतीय किसान यूनियन (अमन संधू) के साथ एक साझा मंच के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्देश्य जिले के किसानों की प्रमुख समस्याओं जैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य, गन्ना भुगतान और अन्य स्थानीय कृषि मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष नियमसंगत और प्रभावी तरीके से उठाना है।उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तरह लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और पारदर्शी माध्यमों से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा। साथ ही किसानों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। समिति और भाकियू (अमन संधू) के संयुक्त मंच के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.