प्रयागराज, अप्रैल 1 -- 27 मार्च को दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली पुलिस के हाथों क्रान्तिकारियों के कथित अपमान के विरोध में दिशा छात्र संगठन के सदस्यों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया। संगठन के अविनाश ने कहा कि यह घटना केवल तस्वीरों का अपमान नहीं, बल्कि उन क्रान्तिकारी विचारों पर हमला है, जिन्होंने इस देश को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...