गंगापार, जून 1 -- भटौती पहाड़ी पर स्थित एक क्रशर प्लांट पर काम करने वाले श्रमिक को डंपर ने कुचल दिया। रविवार की देर रात हुए इस हादसे की जानकारी जैसे ही दिवंगत के परिजनों को हुई वह रोते बिलखते प्लांट पर पहुंच गए। वहां पता चला कि प्लांट संचालक घायल श्रमिक को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए हैं। कुछ देर बाद सुबह सात बजे के लगभग प्लांट के संचालक सुमन्त लाल तिवारी द्वारा धरावल प्रधान हीरामणि को घटना की सही जानकारी देते हुए स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचने की बात कही गई। घटना की सूचना दिवंगत के पिता रामबाबू आदिवासी ने पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...