क्रशर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने की मांग
सोनभद्र, सितम्बर 23 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय क्रशर यूनियन कार्यालय में बुधवार दोपहर ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप की मौजूदगी में क्रशर व्यवसायियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें क्रशर यूनियन अध्यक्ष अजय सिंह और सचिव अभिषेक सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप ने क्रशर व्यवसायियों को शासन की मंशा के अनुरूप नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि लोडिंग प्वाइंट से ही ओवरलोड गिट्टी तथा बिना परमिट गिट्टी की बिक्री न की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं यूनियन पदाधिकारियों और क्रशर व्यवसायियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से खान अधिकारी को अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि अत्यधिक विद्युत कटौती के कारण क्रशर संचालकों को आर्थिक नुकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.