बेगुसराय, मार्च 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल सामग्रियों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एसएसए डीपीओ ने पत्र जारी कर सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सत्र 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन मद में विद्यालय स्तर पर खेल सामग्री की खरीद की जानी है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में क्रय समिति का गठन कर पारदर्शी तरीके से सामग्री खरीदने का निर्देश दिया गया है। क्रय समिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एक वरीय शिक्षक तथा विद्यालय के शारीरिक शिक्षक या अनुदेशक को शामिल किया गया है। समिति द्वारा आवश्यकता के अनुसार सूचीबद्ध खेल सामग्रियों की खरीद की जाएगी। विभाग द्वारा विद्यालयों की श्रेणी के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.