रुद्रपुर, मई 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष पद पर जगदीश सिंह लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शक्ला, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। चुनाव में जगदीश सिंह अध्यक्ष, निखिल द्विवेदी उपाध्यक्ष और अशोक गावड़ी, सुनीता मौर्य, मनोज कुमार, ज्ञानवती, रामजी सिंह, रामभुवन, केशव संचालक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, तरुण दत्ता को प्रदेश सरकार द्वारा नामित किया गया। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि जगदीश सिंह के नेतृत्व में समिति किसानों और सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। पूर्व मेयर रामपाल ने कहा कि जगदीश लंबे समय से समाज और ...