क्रय विक्रय सहकारी समिति की पहली बोर्ड बैठक हुई
काशीपुर, मई 25 -- जसपुर। क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव के बाद सोमवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। शनिवार को हुए चुनाव में अमरजीत सिंह अध्यक्ष और अवधेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए थे। इसके अलावा जसविंदर सिंह, अंजू चौधरी, सनी प्रधान, लोकमन सिंह बैंक प्रतिनिधि, राजीव कुमार टीवीएस प्रतिनिधि और मयंक चौधरी यूसीएफ प्रतिनिधि निर्वाचित हुए थे। समिति के एमडी अरुण सोलंकी ने बताया कि सोमवार को समिति कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों का परिचय कराया गया। साथ ही समिति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.