हमीरपुर, दिसम्बर 15 -- राठ, संवाददाता। रामलीला मैदान स्थित क्रय विक्रय सहकारी कार्य समिति में फिर यूरिया को लेकर मारामारी मच गई। सुबह से ही नायब तहसीलदार केंद्र पर पहुंच गए। किसानों ने चहेतों को टोकन बांटने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से नोंक-झोंक हुई कुछ देर बाद किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। किसानों को यूरिया की आवश्यकता है और इसके लिए समितियां में यूरिया न होने से किसान परेशान है। सोमवार को यूरिया मिलने की सूचना पर सैकड़ो किसान रामलीला मैदान स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति में पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक किसानों की भीड़ लग गई। इससे पहले ही नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र केंद्र पर पहुंच गए थे। किसानों का आरोप है कि चहेतों को टोकन वितरण किया जा रहा है। जिस पर सैकड़ो किसानों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। मुख...