क्रय केन्द्रों पर नहीं पहुंचे किसान, पसरा सन्नाटा
गंगापार, अप्रैल 2 -- गेहूं की कटाई मड़ाई में हो रही देरी से क्रय केन्द्र चपरतला को छोड़ अन्य क्रय केन्द्रों पर अब तक बोहनी नहीं हो सकी है। क्रय केन्द्रों के प्रभारी दिन भर क्रय केन्द्र पर किसानों का इंतजार करने के बाद घरों को लौट जा रहे हैं। विपणन विभाग के मेजा खास क्रय केन्द्र की प्रभारी शिखा पांडेय ने बताया कि क्रय केन्द्र को खुले चार दिन हो गए, अभी तक कोई किसान केन्द्र पर गेहूं लेकर नहीं पहुंच सका। बताया कि किसानों की जमीन का सत्यापन कार्य में देरी व गेंह की कटाई मड़ाई समय पर न होने से क्रय केन्द्र पर सन्नाटा है। विपणन विभाग के केन्द्र चपरतला के संचालक अतुल शर्मा ने बताया कि उनके केन्द्र पर खरीद शुरू होने के प्रथम दिन 50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो गई। तीन दिन से अभी तक गेहूं लेकर कोई किसान नहीं पहुंच सका। सत्यापन कार्य में देरी होने से भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.