उरई, अप्रैल 3 -- कोटरा। नगर में स्थापित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर लंबे इंतजार के बाद ई पॉप मशीन लगा दी गई है। साथ ही तमाम किसानों के गेहूं की खरीद की गई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसानों के लिए छाया पानी से लेकर तमाम सुविधा उपलब्ध है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किसानों की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित कराए जाने की बात कही है। बी पैक्स कैथेरी द्वारा उप केंद्र कोटरा में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। यहां पर शुक्रवार को ई पॉप मशीन लगाई गई। उदघाटन नगर चेयरमेन सियाशरण व्यास ने किया। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्र खुलने से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्हें इधर, उधर भागने की जरुरत नहीं पडे़गी। वहीं मंडी परिसर मे किसानों के लिए शीतल जल की कोई समुचित व्यवस्था न होने पर उन्होंने शीघ ही वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया। केंद्र प्रभारी ...