गाजीपुर, नवम्बर 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि धान खरीद वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के तहत तहसीलवार, ब्लॉकवार, संस्थावार, अनुमोदित धान क्रय केन्द्रों के तहत विपणन शाखा धान खरीद केन्द्रों पर खरीद से जुड़ी तैयारी पूरी है। बोरा, चावल मिलों की जियो टैगिंग, मिलों का भौतिक सत्यापन, ऑनलाइन मिलों का पंजीयन, क्रय केन्द्रों की जियो टैगिंग, केन्द्रों से मिलों का रूट चार्ट निर्धारण (केएमएल फाइल) एवं क्रीत धान के सुरक्षित भण्डारण आदि के संबंद्ध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को धान का विक्रय करने में किसी भी तरह का परेशानी नहीं होनी चाहिये। किसी भी केंद्र पर बिचौलियों के प्रभावी होने की सूचना पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...