आजमगढ़, दिसम्बर 28 -- अहरौला, आजमगढ़। क्षेत्र के हांसा मतलूबपुर धान क्रय केंद्र पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से तीन किसानों के 23 बोरी धान अज्ञात चोर उठा ले गए। किसानों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई है। किसानों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने जांच की। अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव किसान अरविंद चतुर्वेदी, रमेश सिंह, खजुरी गांव के किसान अमर बहादुर यादव ट्रैक्टर ट्राली से धान लेकर क्रय केंद्र हांसा मतलूबपुर गांव गए थे। किसानों के धान की तौल नहीं हो पायी थी। किसान ट्रैक्टर ट्राली पर धान छोड़ कर शनिवार की रात में घर चले आए। रविवार को सुबह किसान क्रय केंद्र पर पहुंचे। अरविंद चतुर्वेदी के ट्रैक्टर ट्राली से 10 बोरी, रमेश सिंह की टै्रक्टर ट्राली से सात बोरी और अमर बहादुर की ट्रैक्टर ट्राली से छह बोरी धान गायब था। किसानों ने डायल 112 पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.