रामपुर, मार्च 17 -- जिले में एमएसपी पर गेहूं की खरीद मंगलवार से शुरू हो गई। कुल 114 केंद्र खरीद के लिए खोले गए हैं। हालांकि, अभी केंद्रों पर गेहूं पहुंचने की संभावना कम ही है। इन दिनों गेहूं की फसल पकने की कगार है। खेतों पर गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम शुरू होने में सप्ताह भर का समय लग सकता है। जिले भर में शहर की नवीन मंडी सहित शाहबाद, बिलासपुर, मिलक, स्वार व टांडा में क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी का कहना है कि केंद्रों पर बैनर, कांटा, बारदाना आदि पहुंच चुका है। अब खरीद का इंतजार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.