मिर्जापुर, जून 10 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी संस्था प्रभारियों/डिपो प्रभारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा की।

बैठक में निर्देश उन्होंने संस्था प्रभारियों एवं डिपो प्रभारियों को एनएफएसए उठान/गेहूं भण्डारण के सम्बन्ध में निर्देश दिया कि किसी भी क्रयकेंद्र पर गेहूं खुले में न रहे। उसका उठान तत्काल करा दिया जाए। उन्होंने कहाकि भारतीय खाद्य निगम को अत्यधिक मात्रा में क्रय केन्द्र से गेहूं का प्रेषण किया जाए।

खरीद सत्र की समीक्षा डीएम ने भारतीय खाद्य निगम/एसडब्लूसी को निर्देश दिए कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के खरीद सत्र मात्र पांच दिन शेष है। इसको ध्यान रखते हुए पूरी गति से भारतीय खाद्य निगम के समस्त डिपों पर प्रतिदिन कम से कम 50 वाहनों का गेहूं उतरवाया जाए।भारतीय खाद्य निगम ने नय...