क्रय केंद्रों पर प्रभारी नियमित किसानों से करें खरीद
चंदौली, अप्रैल 20 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों को समय से गेहूं की खरीद सुनिश्चित किया जा सके इसके लिये डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को नियमित रूप से क्रय केंद्र पर अधिकारी मौजूद होकर किसानों की गेहूं खरीद करने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की शिकायत या बिचौलिया दिखायी देने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसील क्षेत्र की कमालपुर बभनियाव सहित अन्य क्रय केंद्रों पर स्टॉक रजिस्टर, खरीद रजिस्टर और टोकन रजिस्टर की विस्तृत जांच की। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से भी बातचीत की और गेहूं बेचने में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम कुंदन राज कपूर ने क्रय केंद्र प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.