गाजीपुर, दिसम्बर 8 -- जमानियां। राजकीय धान क्रय केंद्र पर सोमवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने औचक निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 120 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई, जिसे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का सामान्य लक्ष्य बताया गया। अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि केंद्र पर बोरियों की कोई कमी नहीं है और किसानों के लिए उचित व्यवस्था भी है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि दरौली गांव के श्रवण कुमार पांडेय से 120 क्विंटल धान की खरीद की गई। मौके पर धान क्रय केंद्र के कर्मी और कई किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...