मुरादाबाद, नवम्बर 20 -- क्रय केंद्रों पर डंप धान का उठान कम होने पर अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद कामता प्रसाद सिंह ने जल्द धान उठान पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि धान खरीद बढ़ाएं पर धान का उठान और सीएमआर को गोदाम तक पहुंचने का क्रम भी जारी रहना चाहिए। उन्होंने मंडी समिति और दलपतपुर में दो स्थानों पर धान खरीद की स्थित का जायजा भी लिया। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद ने क्रय केंद्र पर पहुंच कर विस्तार से कागजातों का जायजा लिया। किसान जो धान लेकर आ रहे हैं उसको देखा। धान खरीद को लेकर शासन के निर्देशों का जिक्र करते हुए कहा कि धान खरीद में किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद कामता प्रसाद सिंह ने जिले में तमाम क्रय केंद्रों पर डंप पड़े धान को जल्द उठवाने के लिए निर्देश दिया। कहा कि जिन भी क्रय एजेंसियों ने धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.