मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने मौसम के खराब रुख को देखते हुए क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदे गए गेहूं को सुरक्षित स्थानों पर रखवाने का निर्देश दिया है। कहा है कि क्रय केंद्रों पर छाया की व्यवस्था तत्काल किया जाए, जिससे किसानों से खरीदा गया गेहूं खराब न होने पाए। आरएफसी ने तीनों जिलों के डिप्टी आरएमओ को इस संबंध में पत्र लिखा है। कहा है कि 24 घंटे के अंदर छाया की व्यवस्था कर तत्काल अवगत कराए। बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज खराब हो गया है। तेज आंधी और बारिश से जहां मड़ाई कर खलिहान में रखा गया भूसा भीग गया। यह भी पढ़ें- 11 नए गेहूं क्रय केंद्र खुले, खरीद प्रक्रिया में आएगी तेजी वहीं विंध्याचल मण्डल के तीनों जिलों में किसानों से गेहूं खरीद के लिए खोले गए क्रय केंद्रों पर प्लास्टिक के त...