फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- शमसाबाद, संवाददाता। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। केंद्र प्रभारी भी गर्मी में किसानों से संपर्क करने में भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि किसान सरकारी क्रय केंद्रों के बजाय खुले बाजार में गेहूं बेचने में रुचि ले रहे हैं। प्रशासनिक अफसरो की ओर से क्रय केंद्रों पर मानीटरिंग भी नहीं की जा रही है। इसी का नतीजा है कि अपेक्षा के अनुरूप क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। मंडी समिति परिसर में स्थित क्रय केंद्र पर सुबह के समय ईमादपुर थमरई और लतीफपुरा के कुछ किसान गेहूं लेकर पहुंचे। उदयवीर और उत्तम भी 50 कुंतल से अधिक गेहूं लेकर केंद्र पर आये। इस केंद्र पर सुबह और शाम को ही हलचल देखी जा रही है। यहां पर जो तीन वाटर कूलर लगाये गये हैं उसमें एक ही चालू हालत में है। केंद्र प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.