शामली, अप्रैल 2 -- शामली। जनपद में गेहूं का कटान शुरू होने के साथ ही जिले में गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र भी तैयार हो गए है। जिले में 28 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जायेगी। गेहूं खरीद को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला क्रय केंद्रों के प्रभारी एवं स्टाफ आदि को दिशा निर्देश जारी किए गए। एडीएम ने कहा गेहूं बिक्री के 48 घंटे के भीतर धनराशि किसान के खातों में पहुंच जायेगी। कार्यशाला में जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 30 मार्च 2026 से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले में कुल 28 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें खाद्य विभाग के 4, पीसीएफ के 16, पीसीयू के 5 और भारतीय खाद्य निगम के 3 केंद्र शामिल हैं। इनमें से 4 केंद्र मोबाइल क्रय केंद्र के रूप में भी कार्य करेंगे। उन्...