क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए पुख्ता इन्तजाम हों
हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों की समस्याओं को उठाया गया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह की अगुवाई में जिले भर से आए किसान कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए। किसानों के सामने आ रहीं समस्याओं पर चर्चा की। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में वनरोज (नीलगायों) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। किसान महंगी लागत लगाकर अपनी फसल तैयार कर पाते हैं। उसे वनरोज मौका मिलते ही खा जाते हैं। किसानों के खेतों में गेहूं की फसल कुछ दिन बाद पककर तैयार हो जाएगी। एक अप्रैल से मंडी में बिक्री के लिए गेहूं आने लगेगा। प्रशासन गेहूं खरीद के लिए मंडी में सही से इन्तजाम कराए। क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। खरीद का समय 31 मई तक ही रखा जाए। गेहूं के सभी क्रय केंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.