उरई, अप्रैल 16 -- कदौरा। संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए क्रय केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने उपजिलाधिकारी कालपी मनोज कुमार सिंह के साथ कदौरा मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर खामियां मिलने पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई गई।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने पाया कि केंद्र पर व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। किसानों ने शिकायत की कि केंद्र पर न तो कोई नियम है और न ही कानून। इस पर जिलाधिकारी ने जिला विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय सहित केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार करने के आदेश दिए। यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केंद्र पर डीएम को मिली अव्यवस्था, स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब जिलाधिकारी की जांच में सामने आय...