बांदा, फरवरी 19 -- बबेरू संवाददाता। उपजिलाधिकारी की चौखट पर तीसरे दिन भी प्रधानमंत्री आवास सर्वे न करने से नाराज ग्रामीणों का अनशन जारी रह। अभी तक कोई जिम्मेदार ग्रामीणों की समस्या को सुनने नहीं आया। ग्राम पंचायत पल्हरी गांव के ग्रामीण बसंतलाल के नेतृत्व मे आधा सैकडा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन तहसील प्रांगण मे जारी रहा। रामबाबू, जगदीश, मुहम्मद खां, शिवप्रसाद, आशीष, बाबूलाल, सुमन आदि ग्रामीणो ने बताया कि सर्वे अधिकारियों व कर्मचारियों ने पात्रों का चयन नही किया। अपात्र व्यक्तियों का सर्वे व सत्यापन किया गया है। इस दौरान शोभा, सुनीता, ऊषा देवी, रामप्यारी, रमकलिया, अवधेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...