कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता हरसहाय महाविद्यालय में गुरुवार को आईक्यूएसी और विज्ञान संकाय की ओर से एक सेमिनार का आयोजन हुआ। इसका विषय छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता रहा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने बताया के क्रमबद्ध ज्ञान विज्ञान कहलाता है। विज्ञान के हानि और लाभ एवं रमन इफेक्ट जो सीवी रमन ने दिया था, उसको स्लाइड के माध्यम से छात्रों को समझाया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव ने छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को स्लाइडों के माध्यम से समझाया। इस मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. संदीप कुमार रावत, डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...