बरेली, मई 2 -- नवाबगंज।कमिश्नर के निर्देश पर एसडीएम न्यायिक ने क्योलड़िया में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। एक अलट्रासाउंड सेंटर पर मरीज तो मिले लेकिन वहां डाक्टर मौजूद नहीं थे। स्टाफ अभिलेख भी नहीं दिखा सका। वहीं दूसरे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डाक्टर- मरीज दोनों नहीं थे।शुक्रवार को एसडीएम न्यायिक निधि शुक्ला ने क्योलड़िया गांव में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीज तो मिले लेकिन डाक्टर मौजूद नहीं थी। स्टाफ उन्हें रजिस्ट्रेशन के अभिलेख भी नहीं दिखा सका। सीएचसी क्योलड़िया के अधीक्षक डा. मोहम्मद मुगीस भी मौजूद रहे। अब एसडीएम अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को भेजेंगी। सीएचसी अधीक्षक डा. मोहम्मद मुगीस ने बताया कि दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया गया है। यह भी पढ़ें- ​सिरौली,अलीगंज में एसडीएम ने अल्ट्रासाउं...