बरेली, फरवरी 26 -- क्योलड़िया। होली पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने 500 से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया क्षेत्र में चार होली जुलूस निकाले जाएंगे। सभी जुलूस की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। 500 से अधिक लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें से 52 लोगों को पांच लाख के मुचलके में पाबंद किया गया है। 450 लोगो को 50 हजार रुपये के मुचलके में पाबंद किया गया है। 110 जी में 6 और 5 पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है। होलिका स्थल की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। पीस कमेटी के सदस्य एवं चौकीदार और बीट सिपाही भी होलिका स्थल की निगरानी करेंगे। प्रभारी निरीक्षक ने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...