क्यों साइकिल पर बैठकर विधानसभा पहुंचे AAP विधायक, वजह 'पलूशन-सादगी' नहीं
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- दिल्ली में भाजपा सरकार द्वारा बच्चियों को लगातार वितरित की जा रही साइकिल पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। इसी के चलते आज सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक एक जैसी साइकिल पर बैठकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि जिस साइकिल को करीब 7 हजार बताकर खरीदा गया, हम 4200 में एक दुकान से खरीदकर लाए। आप विधायक विधानसभा में साइकिल घोटाले का संदेह वाला टी शर्ट पहनकर भी आए हैं। जिसे लेकर हंगामा हो रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भी विधानसभा में बच्चियों को साइकिल वितरित की। दूसरी ओर आप विधायक दिल्ली विधानसभा एक जैसी साइकिलों से पहुंचे। वीडियो शेयर करते हुए सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने टेंडर के जरिए ऐसी ही साइकिलें 6,957 रुपये प्रति साइकिल की दर से खरीदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.