नई दिल्ली, मार्च 2 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मैच में संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। एक तरह से ये वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मुकाबला था, जिसमें अगर वेस्टइंडीज को जीत मिलती तो वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाती, लेकिन जीत आई भारतीय टीम के खाते में और भारत छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। भारत ने 196 रनों का टारगेट चेज किया, जो टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे बड़ा टारगेट चेज था। इस मैच में सैमसन के बल्ले से 97 रनों की पारी आई। क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में संजू सैमसन की 97 रनों की पारी को एक अर्धशतक के रूप में काउंट किया जाएगा, लेकिन ये पारी शतक से भी बड़ी थी। इसके पीछे की वजह एक नहीं, बल्कि कई हैं। संजू सैमसन ने वेस्टइं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.