नई दिल्ली, फरवरी 17 -- जनवरी 2026 में देश की थोक महंगाई दर बढ़कर 1.81 फीसदी पर पहुंच गई, जो बीते नौ महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। दिसंबर में यह दर 0.83 फीसदी थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक महंगाई में यह तेजी काराखाना क्षेत्र और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की वजह से आई है। जनवरी में थोक महंगाई के बढ़ने के पीछे बेसिक मेटल्स के निर्माण, गैर-खाद्य सामान, खाने-पीने की चीजों और कपड़ों की कीमतों में बढ़ोतरी बड़ी वजह रही। खास तौर पर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े उत्पादों की कीमतों ने थोक महंगाई को ऊपर की ओर धकेला।खाद्य महंगाई बढ़कर 1.41 फीसदी हुई गौरतलब है कि इस दौरान खाद्य महंगाई बढ़कर 1.41 फीसदी हो गई, जबकि दिसंबर में यह 0.00 फीसदी पर स्थिर थी यानी खाने-पीने की चीजों की कीमतों में दोबारा हलचल दिखी है। प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई भी तेज होकर 2.21...