नई दिल्ली, मई 1 -- हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार प्रत्येक हज यात्री का एयरफेर 10 हजार रुपये बढ़ा दिया है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में विवाद शुरू हो गया है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवेसी ने कहा कि इस तरह से मुसलमानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि मध्य एशिया में तनाव की वजह से टरबाइन फ्यूल की कीमतों में वृद्धि हो गई है और इसी को देखते हुए यह फैला किया गया है।क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी ओवैसी ने कहा कि सरकार को यह सर्कुलर तुरंत वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मुंबई एंबार्केशन पॉइंट से लोगों से 90 हजार रुपये लिए गए थे। अब यात्रियों से 10 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं. क्या हज कमेटी हीं चाहती कि गरीब भी हज यात्रा करें? सर्कुलर तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और जो पैसा वसूला जा चुका है उसे वापस करना...