संवाददाता, मई 21 -- यूपी के बांदा का तापमान देश भर सबसे अधिक है। बुधवार को 48 डिग्री पर पहुंच गया। पर्यावरण विद और सामाजिक कार्यकर्ता भी मान रहे हैं कि बांदा का इको सिस्टम गड़बड़ा गया है। जिले में खनिज संपदा होने के चलते यहां दिन रात केन समेत सभी नदियों में पोकलैंड गरज रही हैं। नदियों की जलधारा को रोककर किया जा रहा है। वहीं, पहाड़ों को खोदकर छोड़ दिया गया है। केन बेतवा परियोजना में बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए। पपरेंदा सुमेरपुर मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। काटे गए पेड़ों के बदले इतने पेड़ नहीं रोपे गए हैं। जिला खनिज अधिकारी राज रंजन का कहना है कि मानक के अनुसार खनन होता है। कहीं अवैध खनन पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है। बांदा का तापमान पहले भी इतना दर्ज हो चुका है। यह भी पढ़ें- UP Weather: 5 दिन वेस्ट यूपी में प्रचंड गर्मी-लू...